25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सतर्कता अधिष्ठान की टीम को बड़ी सफलता मिली है। हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने जाल बिछाकर वन विभाग के एक फारेस्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी नवीन नौटियाल वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में बाबू/फारेस्टर के पद पर तैनात था। उसने लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के नाम पर 25 हजार 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ पहुंची रेखा आर्या, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए मांगे वोट


शिकायतकर्ता जय प्रकाश ने इसकी सूचना सतर्कता विभाग को दी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजना बनाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद वन विभाग समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  घर में करोड़ों का कैश, छापा पड़ा तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल, चीफ इंजीनियर के घर इतने करोड़ बरामद,देखे वीडियो

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस मामले में अन्य अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सतर्कता विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत शिकायत करें।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999