पूर्व सीएम हरीश रावत बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर देहरादून में उपवास में बैठे… देखें वीडियो…

खबर शेयर करें -

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों के साथ उपवास/ धरने बैठ गए हैं। उनका समर्थन देने के लिए भारी संख्या में बिंदुखत्ता क्षेत्र से भी ग्रामीण वहां पहुंचे हैं।

Video- https://youtu.be/fck7MVgtk4c?si=-w7qfz8SbKnIeKBB
गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल की आज 25 फरवरी को बैठक चल रही है जिसमें बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा है। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का विधिसम्मत दर्जा दिलाने और भूमि के मालिकाना अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए यह धरना/ उपवास आयोजित किया जा रहा है। धरने में बड़ी संख्या में बिंदुखत्ता वासियों की भागीदारी है।
हरीश रावत ने कहा कि बिंदुखत्ता के लोग लंबे समय से जमीन के मालिकाना अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व गांव के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा लोगों को बार-बार आश्वासन देकर गुमराह कर रही है। धरने में कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999