उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी वर्षा, जारी हुआ अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में 23 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

भूस्खलन से राज्य में 80 मार्ग बंद

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शासन ने तीन तहसीलदारों को बनाया एसडीएम,शासनादेश जारी

देहरादून। राज्य में भूस्खलन के चलते एक राज्यमार्ग और मुख्य जिला मार्ग समेत 80 मार्ग बंद हैं। अल्मोड़ा जिले में एक, बागेश्वर में नौ, चमोली में 13 और देहरादून में पांच मार्ग बंद हैं। नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में छह और उत्तरकाशी में तीन मार्ग बंद हैं। आवाजाही ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999