हरकी पैड़ी में पूजा अर्चना कर SSP नवनीत भुल्लर ने संभाला चार्ज, महाशिवरात्रि पर फोकस

खबर शेयर करें -

 

SSP haridwar

उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस के बाद हरिद्वार के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपना चार्ज संभाल लिया है। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और पत्रकारों को आगामी महाशिवरात्रि की सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर संभाला चार्ज

नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से हरिद्वार की कमान संभाली। उसके बाद हरिद्वार सीसीआर टावर पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया। साथ ही पत्रकारों से रूबरू होकर महाशिवरात्रि पर्व की सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -  सावधान: 10 अगस्त को देहरादून समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
haridwar news
हरकी पैड़ी में पूजा अर्चना कर SSP भुल्लर ने संभाला चार्ज

महाशिवरात्रि पर रहेगा फोकस: SSP

एसएसपी एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि कल होने वाले महापर्व महाशिवरात्रि पर कानून-व्यवस्था, यातायात और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसको लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसएसपी भुल्लर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा उनकी टॉप प्रायोरिटी रहेगी। साथ ही हरिद्वार में होने वाले आगामी आयोजनों को लेकर सुरक्षा और समन्वय पर भी विशेष नजर रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री ध्यान दें: अब रजिस्ट्रेशन के लिए देनी होगी फीस, कमेटी गठित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999