फर्जी VIP बनना पड़ा भारी, हूटर और काली फिल्म वाली स्कॉर्पियो पुलिस ने की सीज

खबर शेयर करें -

haridwar gadi

हरिद्वार में वीआईपी रौब दिखा रहे एक युवक की हेकड़ी उस समय निकल गई जब पुलिस की चेकिंग में उसकी स्कॉर्पियो पकड़ी गई। लाल-नीली बत्ती की चमक, तेज हूटर और काले शीशों के सहारे सड़कों पर दबदबा बना रहा चालक सीधे सिडकुल थाने पहुंच गया।

हूटर और काली फिल्म वाली स्कॉर्पियो पुलिस ने की सीज

पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को किर्गी चौक सिडकुल क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान UK07 FG 3184 नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो तेज हूटर बजाते हुए आती दिखाई दी। वाहन को रोककर जांच की गई तो उसमें नियम विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगी मिली और वीआईपी जैसा दिखने के लिए अवैध हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  फड़- ठेले के लिए बनेंगे 8 वेंडिंग जोन , डीएम वंदना के जनसंवाद शिविर में 140 समस्याओं का मौके पर निस्तारण

पुलिस ने की कार सीज

मौके पर ही पुलिस ने शीशों की काली फिल्म उतरवाई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन को सीज कर दिया। वाहन चालक की पहचान अमन चौधरी पुत्र संजय कुमार निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने साफ किया कि किसी भी व्यक्ति को फर्जी वीआईपी स्टेटस दिखाने की अनुमति नहीं है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है अमन चौधरी बेलड़ा कांड में भी आरोपी था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल पुलिस, प्रशासन और श्रम विभाग की मध्यस्थता से मदरसन कंपनी का विवाद सुलझा, श्रमिकों का अनशन समाप्त
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999