केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, घाटी में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

 

केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन

केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का निधन हो गया है। उनके निधन से केदार घाटी सहित पूरे उत्तराखंड के तीर्थपुरोहित समाज और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।

केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन

निधन की खबर मिलते ही केदारनाथ धाम, गौरीकुंड और सोनप्रयाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें श्रीनिवास पोस्ती प्रतिष्ठित पोस्ती परिवार से थे और दशकों तक केदारनाथ धाम की परंपराओं, पूजा-अर्चना और तीर्थयात्रियों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के वे प्रत्यक्ष साक्षी रहे और उस कठिन समय में धाम की व्यवस्था और पुनर्निर्माण से जुड़े प्रयासों में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें -  ITBP DG ने की सीएम धामी से मुलाकात, सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर मंथन

तीर्थपुरोहितों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर मुखर रहते थे श्रीनिवास पोस्ती

श्रीनिवास पोस्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संन्यास काल की स्मृतियों को कई अवसरों पर साझा किया। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। मंदिर समिति के सदस्य के रूप में भी वे धार्मिक परंपराओं और तीर्थपुरोहितों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर सदैव मुखर रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999