महाशिवरात्रि का पर्व आज: शिवमय हुआ हरिद्वार, दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

खबर शेयर करें -

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय हो उठी है। ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा तटों और विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ जनसैलाब में बदल रही है।

दक्षेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि के मौके पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण गूंजायमान है। श्रद्धालु गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर रहे हैं। विशेष रूप से कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में कलश यात्रा के चलते कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, देख लें डायवर्जन प्लान
Daksheshwar Temple

मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकें।

इस वर्ष की महाशिवरात्रि है अत्यंत विशेष

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि इस वर्ष की महाशिवरात्रि अत्यंत विशेष है, क्योंकि करीब 300 वर्षों बाद ऐसा ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। उनके अनुसार ग्रहों की विशेष स्थिति और शुभ योग के कारण इस दिन किया गया पूजन, रुद्राभिषेक और व्रत अनंत गुना फलदायी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पकड़ा गया पुलिस का झूठ, आंदोलनकारियों को फंसाया, 3 दोषी करार

श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने बताया कि चार पहर की पूजा, भस्म आरती और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महंत रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से संयम, श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने की अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी पावन अवसर है।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने आज अल्मोड़ा के काकड़ीघाट स्थित ज्ञान वृक्ष (पीपल) में जलाभिषेक किया तथा ध्यान कक्ष में ध्यान भी लगाया
Daksheshwar Temple
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999