होटल में रुके पूर्व सैनिक की हुई मौत,पुलिस ने दो लोग किए गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- यहां पर एक पूर्व सैनिक की होटल में मृत्यु की खबर सामने आई है बता दें कि मृतक के साथ उसके मामा और एक रिश्तेदार भी होटल में रुके थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।40 वर्षीय पूर्व सैनिक सुरेश सिंह पुत्र केसर सिंह भट्ट कॉलोनी हल्द्वानी निवासी हैं। वह सोमवार को कपकोट बागेश्वर निवासी मामा नरेंद्र सिंह पुत्र भगवत सिंह और एक अन्य रिश्तेदार के साथ सरस मार्केट के समीप एक होटल में रुके थे। सभी का होटल में पार्टी करने का प्लान था। पार्टी चल रही थी, इसी दौरान देर रात करीब 12:30 बजे सुरेश सिंह के मुंह से झाग आने लगा।

यह भी पढ़ें -  जानिए सीएम ने क्या किया पूर्व सीएम पर बड़ा वार

सुरेश सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मंगल पड़ाव पुलिस को दी गई।चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मृतक सुरेश सिंह दानू सेना से रिटायर हो गए हैं। उनका भट्ट कॉलोनी में घर है। पुलिस ने होटल में मौजूद दोनों रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है और पूछताछ चल रही है। पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर पर कोहराम मच गया है। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999