यहां बिना शादी पैदा किए चार बच्चे, अब लगाया दुष्कर्म का आरोप

खबर शेयर करें -

देवलचौड निवासी एक महिला ने बिना शादी के चार बच्चे पैदा होने के बाद साथी पुरुष पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और घर से निकालने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल देवलचौड निवासी एक महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए कहा कि करीब 14 वर्ष पूर्व पति को छोड़ दिया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात देवलचौड निवासी देवेंद्र मौर्य से हुई। देवेन्द्र ने शादी का झांसा देकर अपने साथ रख लिया। जिसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए और देवेन्द्र से उसके चार बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व देवेन्द्र ने उसे घर से यह कहकर भगा दिया कि वह दूसरा विवाह कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  बाबा केदार के द्वार पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद


महिला ने यह आरोप भी लगाया कि इस मामले में टीपीनगर चौकी पुलिस में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999