दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत दो घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद के कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ ग्रामिण इलाक़े रमाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में 04लोगों के मौत की सूचना व 02 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कपकोट थाना पुलिस और एसडीआरफ यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।दरअसल कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ बिचला दानपुर के कनौली रमाड़ी में सड़क पर देर सांय एक कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में कुल 06 लोग सवार थे। वहीं कपकोट थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई 2 घायल, SDRF कपकोट पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है।

प्राप्त जनकारी अनुसार तहसील कपकोट अन्तर्गत ग्राम रमाड़ी में एक वाहन UA-04-4727 दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।जिसमे ग्राम भनार एव ग्राम नामतीचेटाबगड़ निवासी 4 लोगों की मृत्यु व 2 लोगों के गंभीर घायल हुए। घायलों को सीएचसी कपकोट में लाया गया है। गंभीर घायलों में पुष्पा(उम्र 30वर्ष) एव ज्योति(04 वर्ष) की हालत गंभीर होना बताया गया है जिन्हे सीएचसी कपकोट से हायर सेंटर रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषाओं को मुख्य धारा में लाने के अनूठे प्रयास की हर तरफ हो रही सराहना।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999