Dream 11 से बिंदुखत्ता गांव के सोनू की चमकी किस्मत , जीते एक करोड़

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत
बिंदुखत्ता गांव का एक युवक dream11 में टीम बनाकर रातों रात करोड़पति बन गया। उसकी इस उपलब्धि पर जहां परिजनों में खुशी का माहौल है वहीं समस्त ग्रामवासियों ने उसे बधाई दी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक बिंदुखत्ता इंदिरानगर द्वितीय काररोड निवासी संतोष कोहली (सोनू) ने कल भारत और इंग्लैंड के मध्य हुए टी-20 मैच में dream11 में 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीती हैं। संतोष ने अपनी टीम में हार्दिक पांड्या को कप्तान और मोईन अली को वॉइस उप कप्तान बनाया था । जिसमें हार्दिक ने उन्हें सर्वाधिक पॉइंट दिलवाये। ।

यह भी पढ़ें -  वारिसों के दावे के कारण महिला का 4 दिन तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका अंत में पुलिस को अंतिम संस्कार करना पड़ा


संतोष के एक करोड़ जीतने पर बिंदुखत्ता, लालकुआँ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं,। क्षेत्र के लोग संतोष को बधाईया देने उनके घर पहुँच रहे है। वही संतोष तथा उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999