खनन को लेकर गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने उप जिला अधिकारी एवं एसडीओ फॉरेस्ट को सोंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले वाहन स्वामियों का एक शिष्टमंडल ने आज उपजिलाधिकारी एवं एसडीओ फॉरेस्ट अनिल कुमार जोशी को ज्ञापन दिया। वाहन स्वामियों का कहना है वर्तमान में जो घन मीटर है वह खत्म होने वाले हैं अतिरिक्त घन मीटर ना बढ़ाये जाए क्योंकि वर्तमान में बहुत ज्यादा गर्मी होने के कारण लेबर बहुत कम है। गाड़ियों में नुकसान ज्यादा हो रहा है और स्टोन क्रेशर स्वामियों ने भी वाहन का भाड़ा बहुत कम कर दिए हैं ।

इसलिए अतिरिक्त घन मीटर इस समय न बढ़कर अक्टूबर से नदी समय पर चालू की जाए। संगठन के अध्यक्ष एवं प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि परमिट भी समय पर चालू कर दें नदी का समय बहुत कम बचा है ताकि ग्रामीण किसान अपने भवन निर्माण एवं मरम्मत के लिए रेता बजरी और आरबीएम ले जा सके। ज्ञापन देने वालों में सचिव इंद्र सिंह नयाल ,उपाध्यक्ष वीरेंद्र दानू ,पंकज दानू ,नफीस चौधरी, हेमचंद्र जोशी, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की इस ग्रामसभा से एकमात्र नामांकन होने से इनका निर्विरोध प्रधान बनना तय…….. दीजिए बधाई……
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999