हल्द्वानी- सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने,तलाश में जूटी पुलिस

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी युवती की सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश निवासी युवक से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती गहराई तो युवक ने प्यार का हवाला देकर युक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान शातिर युवक ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो खींच लिए। अब युवक इन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें -  300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम में उसकी पहचान यूपी के रहने वाले अंकित नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले अंकित उससे मिलने हल्द्वानी आया। यहां एक होटल में उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  टनकपुर पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटो के भीतर बुजुर्ग महिला से धोखे से की गयी ठगी की वारदात का हुआ पर्दाफाश,यूपी से पकड़े गए शातिर ठग
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999