टनकपुर पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटो के भीतर बुजुर्ग महिला से धोखे से की गयी ठगी की वारदात का हुआ पर्दाफाश,यूपी से पकड़े गए शातिर ठग

खबर शेयर करें -

टनकपुर कोतवाली पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग महिला के साथ धोखे से की गयी सोने के आभूषणों की ठगी की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है, पुलिस के बेहतर तालमेल के चलते यूपी के अमरोहा जिले के रजबपुर थाने की पुलिस ने ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों को मय स्वर्ण आभूषणों और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिनको लेने टनकपुर पुलिस रवाना हो गयी है l

सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया बुजुर्ग महिला आनंदी देवी निवासी चकरपुर अंजनिया, टनकपुर के गैंडाखाली नं 3 में अपने रिश्तेदार मोहित कनवाल के घर आयी थीं l वापिसी के दौरान मोहित ने अपनी आमा को पीलीभीत चुंगी पर बाइक से छोड़ा, वहा से उन्हें दो कार सवारो ने बहला फुसला कर अपनी कार से चकरपुर छोड़ने की बात कहते हुए बिठा लिया, और रास्ते में उनके सोने का मंगलसूत्र और कान के झुमके पुलिस चेकिंग का खौफ दिखाकर उतरवा लिए l और उन्हें बनबसा के जगबुड़ा पर उतारकर गहने लेकर फरार हो गये,पुलिस की तत्परता व यूपी पुलिस से बनाए गए तालमेल से दोनो को यूपी के अमरोहा जिले के थाना रजबपुर में गिरफतार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  कनखल व रानीपुर में सक्रिय चेन स्नैचर गिरफ्तार, सुनसान इलाके में बुजुर्ग महिलाओं को बनाता था अपना शिकार


दोनो ठगों की गिरफ्तारी में सक्रिय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रमोहन सिहं, उ0नि0 सुरेन्द्र सिहं प्रभारी प्रभारी एसओजी, उ0नि0 जितेन्द्र सिहं
और कानि0 गिरीश भट्ट मौजूद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999