हलद्वानी-यहाँ ज्वैलर्स के 10 लाख रूपये लेकर नौकर फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में एक नौकर अपनी मालीकिन के 10 लाख रूपये लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित महिला लालकुंआ कोतवाली पहुंची। लेकिन मामला दर्ज न होने के बाद वह एसएसपी पंकज भट्ट से मिली और रूपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी नौकर की तलाश में जुट गई। 

पुलिस के अनुसार मुनगली गार्डन निवासी प्रिया गुप्ता एसएसपी पंकज भट्ट के पास पहुंची। उसने बताया िक उसकी पटेल चौक साहूकारा लाइन में कृष्णम ज्वैलर्स के नाम से दुकान से है। विगत 2 फरवरी 2021 उसके पति का निधन हो गया। ऐसे में उसके दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई। उसकी दुकान में लालकुआं संजयनगर हाथीखाना निवासी अनोखे पुत्र रामकिशन कश्यप काम करता था। ऐसे में उस पर भरोसा कर उसने 8 जुलाई को उसने अनोखे कश्यप के हाथ बरेली निवासी अपनी बहन के लिए 10 लाख भेजे। लेकिन जब पता किया तो अनोखे बरेली नहीं पहुंचा और न ही लौट कर आया। तब से वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर सनसनी: ट्रक चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहगीर महिला को लगी दो गोलियां; पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा

इसके बाद वह लालकुआं कोतवाली पहुंची, जहां उसने 10 जुलाई 2022 को पुलिस ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर ले लिए लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज की। न ही कोई फैसला किया। उसने बताया वह अधिक रूपये जाने से उसके बच्चों के पालन-पोषण में परेशानी आने लगी है। जिसके बाद वह एसएसपी पंकज भट्ट से मिली और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा महिला की शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा, समस्या का समाधान। होटल का 16000/ रुपये का किया चालान।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999