गणित से एमएससी कर खोला गैराज, फिर ऐसे बन गया वाहन चोर

खबर शेयर करें -

देहरादून। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। कई बार शार्टकट अपनाने पर व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। उच्च शिक्षित प्रणीत को भी यही शार्टकट भारी पड़ा। रातोंरात अमीर बनने के लालच में वह वाहन चोरी के दलदल में जा धंसा। जिसने उसे फिर से सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

वाहन चोरी के आरोप में पकड़े गए प्रणीत से पुलिस ने पूछताछ की तो कई बातें सामने आईं। पुलिस के अनुसार, प्रणीत उच्च शिक्षित है। उसने गणित से एमएससी किया है। अच्छी नौकरी नहीं मिलने पर छह साल पहले उसने डोईवाला में ही गैराज खोल लिया। कुछ साल पहले शमशाद एक वाहन को मरम्मत के लिए प्रणीत के गैराज में लेकर आया था। इसी दौरान दोनों में मित्रता हो गई। दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करते थे। इसी दौरान शमशाद ने प्रणीत को रातोंरात अमीर बनने का ख्वाब दिखा वाहन चोरी के लिए तैयार किया। इसके बाद उन्होंने अपने गिरोह में हैदर को भी शामिल कर लिया। चोरी के वाहनों में चेसिस और इंजन नंबर बदलने का काम प्रणीत के गैराज में किया जाता था। यहीं से वाहनों का सौदा होता था।

यह भी पढ़ें -  जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने की प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

ठिकाने लगाने आया था वाहन

इसी 22 जुलाई को हरियाणा की कैथल पुलिस ने चोरी के 18 वाहन बरामद कर कई वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। इनमें प्रणीत भी शामिल था। हालांकि, गिरफ्तारी से पहले प्रणीत ने चोरी के वाहन देहरादून में छिपा दिए थे। जमानत पर छूटने के बाद वह इन वाहनों को ठिकाने लगाने के लिए दून आया था। बताया जा रहा है कि हरियाणा में पकड़े गए वाहन चोर को कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। तब उनके पास चोरी के 40 वाहन मिले थे। पुलिस इस दिशा में भी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें -  22 जून तक बढ़ाया जा सकता है कोरोना कर्फ्यू सूत्रों से खबर

आधे रेट पर बेचते थे वाहन

यह गिरोह चेसिस और इंजन नंबर बदलने के बाद वाहन को उसकी बाजार कीमत से आधे पर ही बेच देता था। चेसिस और इंजन नंबर इतनी सफाई से बदला जाता था कि आम आदमी समझ न पाए। इसलिए अगर आप भी पुराना वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई कदम उठाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शराब पीकर हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों को नैनीताल पुलिस ने खैरना से किया गिरफ्तार।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999