हल्द्वानी। राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। वे 28 फरवरी तक ही इस कार्य को करा सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि तय समय में ई-केवाईसी न कराने वालों की यूनिट निरस्त कर दी जाएगी।

जिले में 664 सस्ता गल्ला की दुकानों पर बीपीएल, अंत्योदय और पीले कार्ड की 960410 यूनिटों का खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इनमें से अभी तक 637520 यूनिटों की ही ई-केवाईसी हुई है। यह आंकड़ा 66 फीसदी है।
वर्मन ने बताया कि एआरओ कार्यालय हल्द्वानी विकासखंड में 303276, रामनगर में 113813, नैनीताल में 77319, धारी में 63073, कालाढूंगी में 41863 और कौश्या कुटौली ब्लॉक में 38176 यूनिटों का सत्यापन किया गया है। राशन कार्डधारक किसी भी विक्रेता की दुकान में आधारकार्ड के साथ इस प्रक्रिया को पूरा करा सकते हैं


