हिंदू नववर्ष की प्रथम संध्या पर इक्कीसों दीपों से जगमगाया घंटाघर

खबर शेयर करें -

हिंदू नववर्ष २०७९ की प्रथम संध्या पर राजधानी की एक दर्जन ब्राह्मण सभाओं के शीर्ष संगठन “ब्राह्मण समाज महासंघ” के आह्वान पर सभी संगठनों ने मिलकर नगर की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर पर २१०० दीपों का प्रज्वलन कर नव वर्ष प्रतिप्रदा का जोरदार स्वागत किया ।


इस अवसर पर भारी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे। इस अवसर पर दीप मालाओं से घंटाघर परिसर जगमगा उठा।

यह भी पढ़ें -  जॉन मसीह ने दिवंगत माता पिता की स्मृति में गरीबों को कंबल वितरित किए

दीप प्रज्वलन करने से पूर्व श्रीपरशुराम चतुर्वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा वैदिक मंत्रों से देवताओं का आह्वान किया गया। दीप प्रज्वलित करने का प्रारंभ मुख्यातिथि श्री सुनील उनियाल गामा जी, महापौर , नगर निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं द्वारा परस्पर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शांति, एकता व सद्भाव की कामना की गई।

यह भी पढ़ें -  सरयू नदी में गिरे दो युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर

ब्राह्मण समाज महासंघ उत्तराखंड की ओर से उपस्थित जनसमूह को मिष्ठान वितरण भी हुआ।

इस अवसर पर पंडित लालचंद शर्मा, पंडित उदयशंकर भट्ट,आचार्य पवन कुमार शर्मा, आचार्य भरत राम तिवारी, ओपी वशिष्ठ ,मुख्य संयोजक, एस पी पाठक, उप मुख्य संयोजक, अरुण शर्मा, महासचिव, डा. वी डी शर्मा, प्रवक्ता, हरिकृष्ण शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, थानेश्वर उपाध्याय, शशि शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अतुल तिवाड़ी, सोमदत्त शर्मा, राजेंद्र व्यास, रामप्रसाद गोतम, प्रमोद मेहता, शशिकांत दूबे, उमा शंकर शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इनके अतिरिक्त अन्य श्रद्धालु जन भी भारी संख्या में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  काउंटिंग से पांच दिन पहले कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

– डॉ. वी डी शर्मा, प्रवक्ता
ब्राह्मण समाज महासंघ, उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999