Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम, जानें अपने शहर में भाव

खबर शेयर करें -

GOLD RATE TODAY

GOLD RATE TODAY

Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत कीमती धातुओं के बाजार में नरमी के साथ हुई है। जहां सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट(Gold Price Today)दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों और खरीददारों की नजरें फिर से बाजार पर टिक गई हैं।

24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट Gold Price Today

आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today 24 carat) तक आ गई है। यानी पिछली तुलना में इसमें गिरावट दर्ज हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना अब 87,540 रुपए प्रति 10 ग्राम(gold price today 22 carat) की दर से बिक रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: देहरादून नवादा सरकारी स्कूल में बनी अवैध मजार को प्रशासन ने किया ध्वस्त

शहरों में अलग-अलग भाव

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना एक समान 95,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट पर मिल रहा है। हालांकि दिल्ली में इसकी कीमत थोड़ा ऊपर यानी 95,650 रुपये है। अगर 22 कैरेट की बात करें तो दिल्ली में ये 87,690 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जबकि बाकी शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में इसका रेट 87,540 रुपये है।

चांदी के दाम भी गिरे Silver Rate

सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी अब 97,900 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत अन्य शहरों से कहीं ज्यादा यानी 1,08,900 रुपए प्रति किलो है।

यह भी पढ़ें -  राज्य स्तरीय लोकतंत्र एवं निर्वाचक सहभागिता प्रतियोगिता में प्रतिभाग"

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

दुनियाभर के बाजारों में भी सोमवार को सोने की चाल थोड़ी तेज़ रही। स्पॉट गोल्ड 0.2% बढ़कर 3,245.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.3% की बढ़त के साथ 3,252.00 डॉलर प्रति औंस पर हैं।
डॉलर के मुकाबले दूसरी करेंसियों में मजबूती आने से भी सोने में निवेश करना लोगों को ज़्यादा फायदेमंद लग रहा है। यही वजह है कि सोने की ग्लोबल डिमांड में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में जनगणना से 'गायब' हुए 35 कर्मचारी, ढूंढकर लाएगी पुलिस

अब भी निवेशकों की पहली पसंद

गौर करने वाली बात ये है कि पिछले महीने सोने का भाव पहली बार एक लाख रुपये के पार चला गया था। हालांकि, अब उसमें थोड़ी गिरावट आई है। लेकिन लोगों का भरोसा इस पर अभी भी बना हुआ है। अक्षय तृतीया और वेडिंग सीज़न की शुरुआत ने भी सोने की डिमांड को बनाए रखा है। ऐसे समय में कीमतों में थोड़ी नरमी आने से आम खरीदारों को कुछ राहत जरूर मिली है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999