Gold Price Today: सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, अभी और कम होगा गोल्ड का भाव?

खबर शेयर करें -

gold-price-today 15 may

Gold Price Today 15 May 2025: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेल डील के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट आई है। सोना सस्ता हो गया है। 23 अप्रैल को सोने का भाव रिकॉर्ड हाई एक लाख रूपए को क्रॉस कर गया था। जिसके बाद अब 15 मई 2025 को सोने का भाव सबसे निचले सतर पर चला गया है।

तो वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। आज यानी गुरुवार को सोना अपने पिछे सत्र के मुकाबले से 2% घटा है। अब सोने का भाव 91,250 रुपए(Gold Price Today) चल रहा है। एक लाख पहुंचने के बाद इसकी कीमतों में 8.75% यानी 8,750 रुपए की कमी देखी गई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : 40 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी और 25 वर्षीय प्रेमिका के बीच होटल में जमकर हुई जूतमपैजार,होटल के कमरे में लगा आईना तोड़कर दोनों ने एक-दूसरे पर किया हमला

आपके शहर के नए रेट्स Gold Price Today

हफ्ते की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में ₹96,050 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। वहीं अगर बात करें 22 कैरेट गोल्ड की तो यह ₹88,040 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना ₹96,050 पर(Gold Price Today) बना हुआ है। 22 कैरेट सोना भी यहां ₹88,040 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। इन शहरों में कीमतों में खास बदलाव नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें -  नशा मुक्त अभियान फेल? हर की पौड़ी पर खुलेआम बिक रही शराब, निगरानी तंत्र पर उठने लगे सवाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाकी शहरों के मुकाबले सोना थोड़ा महंगा मिल रहा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत ₹96,200 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹88,190 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

चांदी के दाम Silver Rate

चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चांदी का भाव ₹97,800 प्रति किलो पहुंच चुका है। वहीं चेन्नई में चांदी ₹1,08,900 प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है।

निवेशकों के पास क्या ऑप्शन?

सोना निवेश के लिहाज से सबसे सफल ऑप्शन माना जाता है। कितनी भी महंगाई क्यों ना हो , उसकी तुलना में ये ज्यादा रिटर्न देता है। यहीं कारण है कि भारतीय लोगों का सोने की तरफ झुकाव ज्यादा रहता है। इसके अलावा भारत में शादी आदि फंक्शन्स में इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें -  उत्‍तराखंड में मतदान करने वालों के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी का ऑफर, दो दिन होटलों में खाना-पीना में मिलेगी इतनी छूट

लगातार सोने की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों के मन में शक पैदा कर दिया है। बाजारों के जानकारों की माने तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत में अभी और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है। इसकी कीमत 87-88 हजार आ सकती है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999