मसूरी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!, 42 किमी नए नेशनल हाईवे को मिली मंजूरी

खबर शेयर करें -

नेशनल हाईवे: देश भर से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। मसूरी जाने के लिए अब पर्यटकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही देहरादून से मसूरी के बीच हाइवे बनने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 42 किमी लंबे दो-लेन हाईवे की स्वीकृति दे दी है।

बता दें इस हाईवे पर करीब 3500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह हाईवे झाझरा से लेकर मसूरी के लाइब्रेरी चौक तक बनेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत होंगी कि ये दो लंबी सुरंगें, जो पहाड़ों के भीतर से होकर सफर को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाएंगी। बता दें यह हाईवे देहरादून और मसूरी को 42 किलोमीटर की दूरी में जोड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी इगास की बधाई, लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं
मार्ग में दो सुरंगों का निर्माण किया जाएगा, जिससे दुर्गम इलाकों और खतरनाक मोड़ों से बचा जा सकेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक जाम कम करना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना और पर्यटन को प्रोत्साहन देना है। इसके बनने के बाद स्थानीय लोगों को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी साथ ही पर्यटकों का सफर आसान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

हाईवे बनने के बाद जाम से मिलेगी निजात
‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से मशहूर मसूरी हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, लेकिन मौजूदा सड़क पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, खासकर पर्यटन सीजन के दौरान। नया नेशनल हाईवे इस समस्या का स्थायी समाधान माना जा रहा है, जो आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों के साथ एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें -  जनपद नैनीताल में ग्राम पंचायत उपचुनाव की घोषणा — 22 नवंबर को होगी मतगणना

हाईवे के एलाइनमेंट को मिल चुकी है स्वीकृति: परियोजना निदेशक
एनएचएआई (NHAI) के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि मसूरी-देहरादून के बीच बनने वाले नए राष्ट्रीय राजमार्ग के एलाइनमेंट को स्वीकृति मिल चुकी है। भौगोलिक सर्वे के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
मसूरी उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां केम्प्टी फॉल्स, गन हिल और मॉल रोड जैसे आकर्षण देश-विदेश के पर्यटकों को लुभाते हैं। नए हाईवे के बनने से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है, जिससे पर्यटकों की संख्या और बढ़ सकती है। बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा फायदा स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को मिलेगा। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999