सरकारी अफसर की नाबालिग बेटी का अपहरण, आरोपी को चार साल बाद किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

सरकारी अफसर की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चार साल बाद अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

सरकारी अफसर की नाबालिग बेटी का अपहरण
जानकारी के मुताबिक एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साल 2019 रायपुर थाने में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने किशोरी की तलाश की तो वह क्षेत्र के ही एक फ्लैट से बरामद की गई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसे वहां पर शोएब निवासी अमरोहा अपहरण कर लाया था।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने लोगों का दिल जीता, सचिन तेंदुलकर ने भी कही ये बात,

अपहरण कर दी थी किसी को न बताने की धमकी
आरोपी ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी की। उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। जांच में पता चला की आरोपी अपना नाम और हुलिया बदलकर देहरादून में ही रह रहा था।

यह भी पढ़ें -  अब घरों में बिजली के लगेंगे प्रीपेड मीटर, मोबाइल रिचार्ज की तरह करेंगे बिजली इस्तेमाल

आरोपी ने बनाए थे फर्जी दस्तावेज
एसएसपी ने बताया कि हाल ही में आरोपी की लोकेशन ट्रेस की अमरोहा में मिली थी। जिसके बाद एक टीम को अमरोहा भेजा गया। आरोपी को मंगलवार को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला कि आरोपी ने देहरादून में अपना नाम अजीम रखा हुआ था और इसी नाम के फर्जी दस्तावेज भी बनाए हुए थे।

यह भी पढ़ें -  देश के शहीदों की स्मृति में मनाये जाना वाला विजय दिवस आज जनपद भर में श्रद्धापूर्वक मनाया

परिजनों पर बना रहा था दबाव
जांच में पता चला की आरोपी पीड़िता के परिजनों को भी मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहा था। हाल ही में उसने पीड़िता की मां को फोन कर धमकाया कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उसकी बेटी की फोटो वायरल कर देगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999