धंसते जोशीमठ को बचाने के लिए दो एक्शन प्लान बनाएगी सरकार, अध्ययन के बाद टीम सौंपेगी रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

जोशीमठ : लगातार धंसते जा रहे जोशीमठ को बचाने के लिए सरकार दो एक्शन प्लान बनाएगी। सरकार ने इसके लिए एक टीम जोशीमठ भेजी है, जो सभी पहलुओं पर अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव से मकानों, दीवारों और सड़कों में दरारें बढ़ने लगी हैं। लोगों के घरों के नीचे से पानी निकलने लगा है।

पीड़ितों ने पलायन शुरू कर दिया है। इस बीच सरकार ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा की अगुवाई में एक विशेषज्ञ टीम जोशीमठ भेजी है जो बृहस्पतिवार की देर शाम पहुंच गई। अमर उजाला से बातचीत में सचिव डॉ. सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ की समस्या का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश के पूर्व थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

बताया कि अध्ययन के बाद दो एक्शन प्लान तैयार किए जाएंगे। एक प्लान तो जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास का बनाया जाएगा, जिसमें किस तरह निर्धारित समयावधि में लोगों का पुनर्वास किया जाएगा, यह भी तय किया जाएगा। दूसरा एक्शन प्लान जोशीमठ आपदा की जांच, इसके कारणों, उसके निवारण जैसे रेट्रोफीटिंग आदि का बनाया जाएगा। सरकार इन्हीं दो एक्शन प्लान पर काम करेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य मंत्री ने दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, 306 लैब तकनीशियन की भी भर्ती की जाएगीउत्तराखंड में ढाई हजार वार्ड ब्वॉय की भर्ती होगी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999