सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के जरिये होगा जनता की समस्याओं का समाधान- मुख्य विकास अधिकारी

खबर शेयर करें -

भीमताल/नैनीताल –

   ** 
 मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि शासन के निदेर्शों के क्रम में मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता के तहत सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के जरिये आम जनता के समाधान करने की पहल की है।
 मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी राजस्व ग्रामों में भ्रमण कर रात्रि विश्राम करेंगे तथा क्षेत्र की जनता से रूबरू होकर समस्याओं का समाधान भ्रमण के दौरान ही करेगें। उन्होने कहा कि रोस्टर वार नामित प्रत्येक अधिकारी द्वारा निर्धारित माह में आवंटित राजस्व ग्राम में भ्रमण किया जाना अनिवार्य है तथा भ्रमण की सत्यापन आख्या देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नामित अधिकारी के अवकाश व स्थानान्तरण की दशा में प्रतिस्थानि द्वारा सत्यापन कार्य किया जायेगा। 

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर संचालक द्वारा पैसे जमा न करने पर शव देने से किया इनकार, एसएसपी ने लिया एक्शन, देखें वीडियो
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999