राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हुए कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भगत सिंह कोश्यारी की तबीयत ऐसे समय में बिगड़ी है जब प्रदेश में सियासी संकट चल रहा है। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार इस समय संकट के दौर से गुजर रही है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ गुवाहाटी चले गए हैं। वह कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चलाने के पक्ष में नहीं हैं और चाहते हैं कि शिवसेना भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएं। वहीं शिंदे से रुख के बाद आज महाराष्ट्र कैबिनेट की दोपहर 1 बजे अहम बैठक बुलाई गई है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि इस सियासी संकट के बीच राज्यपाल की गौरमौजूदगी किस तरह से दिक्कत को बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें -  पंजाब के गैंगस्टर रिंदा को आईएसआई ने बना दिया पाकिस्तान में बब्बर खालसा चीफ का दाहिना हाथ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999