गंगोलीहाट में मां हाट कालिका के चरणों में नतमस्तक हुए राज्यपाल, कही बड़ी बात

खबर शेयर करें -

 

gangolighat

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) रविवार को मुनस्यारी से गंगोलीहाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास, पर्यटन संभावनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने की धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने मां हाट कालिका मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और उनका सुव्यवस्थित विकास न केवल आस्था के केंद्रों को सुदृढ़ करता है, बल्कि पर्यटन संवर्धन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें -  सब्जी ले जा रहा पिकअप हुआ सड़क हादसे का शिकार

कुमाऊं रेजीमेंट से गवर्नर का रहा है गहरा जुड़ाव

राज्यपाल ने कहा कि लगभग चार दशकों तक भारतीय सेना में सेवा के दौरान उनका कुमाऊं रेजीमेंट से गहरा जुड़ाव रहा है और “जय मां कालिका” का उद्घोष सदैव सैनिकों के मनोबल एवं राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि मां कालिका की कृपा और आशीर्वाद से भारतीय सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अद्वितीय योगदान दिया है। आज मां के दरबार में उपस्थित होकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है।

यह भी पढ़ें -  जिपं अध्यक्ष व सदस्यों का शपथग्रहण आज, प्रशासन ने शैलेहाल की 500 मीटर दायरे में लगाई धारा 163, शस्त्र ले जाने व 5 से अधिक लोगों का एकत्र होना प्रतिबंधित

पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा पिथौरागढ़: गवर्नर

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ जिला आज पर्यटन और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो जनपद की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक शक्ति, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत विश्वभर के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित कर रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999