
देहरादून: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन, देहरादून में निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हरित उत्तराखंड के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।इस अवसर पर निदेशक राजपाल लेघा ने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।उन्होंने प्रदेश के सभी जिला खान अधिकारियों से अपने-अपने जनपदों में हरेला पर्व के अवसर पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का अनुरोध किया। विभाग ने पूरे उत्तराखंड में 51 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे राज्य के हरित आवरण में वृद्धि होगी और पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी।निदेशालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, रसायनज्ञ हेतराम, सहायक रसायनज्ञ शीशपाल, भू-रसायनज्ञ मदन किशोर बहुगुणा, जिला खान अधिकारी देहरादून ऐश्वर्य शाह, खान निरीक्षक काज़िम रज़ा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एच.डी. चमोली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुणानन्द खण्डूड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र बिष्ट, वैयक्तिक सहायक बरखा पुनेठा, वैयक्तिक सहायक राजेन्द्र सिंह सहित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।निदेशालय ने कहा कि वह प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत विकास और जन-जागरूकता के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर संचालित करता रहेगा


