दर्दनाक हादसा, केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के श्रीनगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान एक यात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे की है। एक ही परिवार के छह लोग डुंडा(उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें -  गुलदार ने महिला पर किया हमला, पलटकर दरांती से महिला ने दिया जवाब

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999