नाबालिग को घर से बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को थाना कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 20.06.2023 को थाना कपकोट वादिनी द्वारा खुद की नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष को अभियुक्त दयाल राम पुत्र अमर राम निवासी ग्राम पोथिंग, थाना-कपकोट, जिला बागेश्वर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर / कपकोट के पर्यवेक्षण में थाना- कपकोट पुलिस द्वारा धारा 363/ 366ए आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिये टीम गठीत की गयी।

पीड़िता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा किया गया दर्ज

यह भी पढ़ें -  100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा विशाल विजय दशमी उत्सव की तैयारियां जोरो पर

पुलिस टीम के अथक प्रयास से अभियुक्त एवं अपह़र्ता की तलाश करते हुए दिनांक 22-06-2023 को अभियुक्त दयाल राम को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से अपहर्ता को बरामद किया गया पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 7/8 व धारा 16 / 17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।

गिरफ्तारी टीम
1.उप निरीक्षक विवेक चंद्र
2.कांस्टेबल आशीष कुमार

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999