GT vs MI Pitch Report: गुजरात या मुंबई, कौन पकड़ेगा क्वालिफायर-2 की टिकट?

खबर शेयर करें -
GT vs MI Pitch Report

GT vs MI Pitch Report: आईपीएल 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर है। पहले क्वालिफायर के बाद अब सबकी नजरें टिकी हैं एलिमिनेटर मुकाबले पर। ये मैच तय करेगा कि तीसरे और चौथे पायदान की कौन सी टीम आगे बढ़ेगी और किसका सीजन यहीं थम जाएगा।

मुल्लांपुर की पिच तैयार है। जहां गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। ये मैच एक तरह से करो या मरो की स्थिति है। जो जीतेगा वो क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगा और जो हारेगा वो सीधे घर जाएगा।

कौन पकड़ेगा क्वालिफायर-2 की टिकट?

गुजरात टाइटंस की शुरुआत इस सीजन में दमदार रही थी, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, टीम की लय गड़बड़ाने लगी। आखिरी दो मैचों में लगातार हार के चलते वो टॉप से तीसरे नंबर पर फिसल गई।

यह भी पढ़ें -  बची नगर से हरेंद्र बिष्ट 1200 वोटों से जीते

वहीं मुंबई इंडियंस की कहानी उलटी रही। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में शुरुआत धीमी थी लेकिन फिर टीम ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने लगातार 6 मुकाबले जीते और प्लेऑफ में चौथे स्थान पर जगह बना ली।

मुल्लांपुर की पिच कैसी है? GT vs MI Pitch Report

इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। यहां बॉल अच्छे से बैट पर आती है। जिससे स्ट्रोक प्ले आसान होता है। हालांकि शुरुआत में पेसर्स को हल्की मदद मिलती है। अब तक यहां 5 मुकाबले हो चुके हैं। इनमे से 3 बार 200+ स्कोर बना है। वहीं 3 बार टीमें 120 से नीचे सिमट भी चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -  आप के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ का ऑफर, सीएम केजरीवाल ने लगाया इन पर आरोप

यही मैदान है जहां पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में सिर्फ 101 रन पर ढेर हो गई थी। उनकी बल्लेबाजी में ना तो संयम दिखा, ना ही शॉट सेलेक्शन में समझदारी। आरसीबी ने इस टारगेट को महज़ 10 ओवर में चेज कर लिया था।

हेड टू हेड में कौन भारी?

गुजरात टाइटंस का मुंबई के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार है। अब तक दोनों टीमें 7 बार भिड़ी हैं, जिनमें से 5 मैच गुजरात ने जीते हैं। इस सीजन की दोनों टक्करों में भी शुभमन गिल की टीम ने बाज़ी मारी थी। 2023 के एलिमिनेटर में भी दोनों आमने-सामने थे और तब भी जीत गुजरात की हुई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

मुल्लांपुर का मौसम क्या कहता है?

Accuweather के मुताबिक शुक्रवार को तापमान दिन में 39°C और रात में करीब 28°C रह सकता है। मैच के वक्त यानी शाम के समय तापमान लगभग 35°C के आसपास रहेगा। अच्छी खबर ये है कि बारिश की कोई खास संभावना नहीं है—दिन में बस 2% और रात में तो बिल्कुल भी नहीं। यानी मुकाबला पूरे 20 ओवर का देखने को मिलेगा।

कुल मिलाकर, ये मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच है। एक ने शुरुआत में चमक दिखाई। तो दूसरी ने आखिरी में रफ्तार पकड़ी। अब देखना ये है कि कौन सा एक्सप्रेस टिकट कटेगा क्वालिफायर-2 के लिए

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999