हल्द्वानी -(बधाई) एक ही घर में आए तीन पदक, ममता और ज्योति ने किया कमाल

खबर शेयर करें -



हल्द्वानी – चंडीगढ़ में आयोजित आल इण्डिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हल्द्वानी की डॉ ममता जोशी पाठक जो कि खुद खिलाडी होने के साथ-साथ एथलेटिक्स कोच भी रहीं हैं और वर्तमान में रा इ का पवलगढ़ में P E T के पद पर कार्यरत हैं, ने पुनः लंबी कूद में स्वर्ण तथा 100mt में कांस्य पदक जीत कर गौरवांवित् किया है।

साथ ही इसी प्रतियोगिता में हल्द्वानी वन प्रभाग में वन दरोगा के पद पर कार्यरत ज्योति जोशी ने 400 mt में कांस्य पदक जीत कर गौरवांवित् किया है।
डॉ. ममता जोशी पाठक ज्योति जोशी की पूर्व में कोच भी रही है और उनकी ननद भी है। हर्ष का विषय यह भी है कि एक ही घर से उत्तराखण्ड की झोली में तीन पदक जीते हैं। उक्त प्रतियोगिता मे उत्तराखण्ड ने 2 स्वर्ण और 4 कांस्य कुल 6 पदक जीते।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  प्रभारी सचिव ने किया केदार घाटी में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कार्य में गति लाने के निर्देश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999