
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे अतिक्रमण से जुड़ा मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में टल गया है। इस मामले की सुनवाई पहले 3 फरवरी को निर्धारित थी, लेकिन अब अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 24 फरवरी तय की है।
मामले के टलने से क्षेत्र के प्रभावित लोगों को फिलहाल राहत मिली है, वहीं प्रशासन और रेलवे विभाग अगली सुनवाई को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हैं। बनभूलपुरा अतिक्रमण प्रकरण लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है और इस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी को इंतजार है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें - रुद्रपुर में कबाड़ के गोदाम में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग


