हल्द्वानी- BJP नेता विपिन के CCTV में एक साथ दिखाई दिए तीन गुलदार, दहशत का माहौल,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता देखी गई है। इस बार पूरनपुर नैनवाल गांव के पास तीन गुलदार एक साथ नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों गुलदार देर रात बीजेपी के हिंदूवादी नेता विपिन पाण्डेय के आवास परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में गुलदारों को उनके घर की दीवार फांदते हुए देखा गया है।

video link- https://youtube.com/shorts/dKaCapj01bA?si=o_jO7khLj8hZ_DFo

यह भी पढ़ें -  बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई SDM और अधिकारियों के बदले प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विपिन पाण्डेय ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से विशेषकर रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने वन विभाग से गुलदारों को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग भी की है,लेकिन वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है, ग्रामीणों ने भी वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सचिव अल्पसंख्यक कल्याण धीराज गर्ब्याल ने प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999