बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई SDM और अधिकारियों के बदले प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

haridwar administrative reshuffle sdms and officials transferred

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को उप जिलाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक बदलाव किए हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। 

शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर. चौहान को अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर उपजिलाधिकारी पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन का पदभार ग्रहण कर लिया है। 

यह भी पढ़ें -  साला आशिक तो जीजा अपराधी!, दोनों ने मिलकर प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

इसके अलावा देहरादून से स्थानांतरित होकर आए योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है तथा सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999