Nitin Navin के दोरै का दूसरा दिन, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि 

खबर शेयर करें -

 

Nitin Navin bc khanduri

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Navin) के उत्तराखंड दोरै का आज दूसरा दिन है। ऐसे में आज का दिन उनका काफी व्यस्त होने वाला है। देहरादून में आज वो आज वे सांसदों, विधायकों, संगठन पदाधिकारियों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों के साथ लगातार कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। वहीं देर शाम ऋषिकेश पहुंचकर संत समाज के साथ संवाद भी करेंगे। सरकार और संगठन के शीर्ष चेहरों के साथ उनकी बैक-टू-बैक चार बड़ी बैठक है।

Nitin Navin के उत्तराखंड दोरै का दूसरा दिन

दरअसल सुबह 11 बजे से ही नितिन नवीन राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर रहे है। बैठक में सरकार के कामकाज और जमीन पर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड(शर्मनाक): यहां चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि 

इससे पहले Nitin Nabin, राष्ट्रीय महामंत्री बी. एल. संतोष और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के साथ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी के निवास पहुंचे। जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से मुलाकात की।

संगठन के साथ बैठक

इसके बाद दोपहर 2 बजे संगठन की एक वृहद बैठक होगी। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में आगामी सांगठनिक एजेंडे पर मुहर लगेगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के बीच तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर…… ………… दर्दनाक मौत …………..परिवार में मचा कोहराम………

पत्रकारों से करेंगे वार्ता

तीसरे चरण में दोपहर 3:35 बजे से वे स्थानीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों महापौर, पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कर जमीनी हकीकत टटोलेंगे। बैठकों के इस सिलसिले के बाद शाम 4:50 बजे वे मीडिया से मुखातिब होंगे और पत्रकारों से वार्ता करेंगे। वहीं देर शाम ऋषिकेश पहुंचकर संत समाज के साथ संवाद भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं के अरमान हुए ठंडे, कॉलेज में उग्र प्रदर्शन, पुलिस से तीखी नोकझोक, पढ़े खबर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999