हल्द्वानी-सीएम धामी ने शहरवासियों को दी करोड़ की सौगात

खबर शेयर करें -

 

नैनीताल जनपद के लिए आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे हैं।कार्यक्रम स्थल हल्द्वानी के एचएन इंटर कालेज में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना के अलावा 18 योजनाओं का 17218.57 लाख की लागत से शिलान्यास एवं लोकार्पण किया इस दौरान मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

जिसमे मुख्य रूप से हल्द्वानी को सीएम ने बड़ी सौगात दी है। जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना,हल्द्वानी के लिए कैंसर इंस्टिट्यूट और सिटी फॉरेस्ट का बड़ा प्रोजेक्ट शामिल है।

यह भी पढ़ें -  नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने खुले लफ्ज़ो मे बताई आप बीती

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बहुद्देश्यीय जमरानी बांध परियोजना को लेकर कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट से पेयजल समस्या का हमेशा की तरह समाप्त ही जायगी। उन्होंने जमरानी परियोजना को मील का पत्थर बताते हुए कहा इससे 117 एमएलडी जल की आपूर्ति होगी। जिससे कृषि के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति की शुरुवात होगी। सीएम ने कहा कि सरकार परियोजना से प्रभावितों के हितों के लिए तत्पर है। जिसके लिए प्रभावित परिवारों को 467.84 लाख की धनराशि वितरित की है।

यह भी पढ़ें -  आज से शारदीय नवरात्रों की शुरूआत, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम ने कहा आज उत्तराखंड विकास नई ऊंचाइयों को छूने के साथ सफलता की नई इबारत लिख रहा है। साथ ही उन्होंने हल्द्वानी के दमुवादुंगा के मालिकाना हक के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार करने की बाद कही।

इस दौरान जमरानी बांध परियोजना के तहत विस्थापित लोगों को भी धनराशि वितरित की गई मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड आज विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है आज अनेक क्षेत्रों में निवेश की एवं रोजगार की संभावनाएं बड़ी हैं इसी के मद्देनजर उन्होंने 7 नवंबर को देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन भी आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – कालाढूंगी के हरीश बने रातों रात करोड़पति

जिसमें वह प्रवासी उत्तराखंडी जो देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेश में है उन्हें आमंत्रित करके उनके अनुभव उनके संघर्ष उनकी सफलता के साथ संवाद कायम करेंगे तथा राज्य में निवेश एवं रोजगार के संभावनाओं के संदर्भ में उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सुबोध उनियाल सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट दीवान सिंह बिष्ट राम सिंह कैड़ा बंशीधर भगत भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू समेत अनेक लोग मौजूद रहे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999