हल्द्वानी- यहां घर में घुसकर सास और बहू समेत युवक के साथ मारपीट,महिलाओं से छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने का भी प्रयास

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रामपुर रोड स्थित एक घर में घुसकर सास और बहू समेत युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि नशे में धुत होकर पड़ोस के ही चार लोगों ने महिलाओं से अभद्रता की और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।


कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह उनके पड़ोस में ही रहने वाले चार युवक अभिजीत सिंह, विरेन्द्र सिंह, समीर सिंह और अमरजीत सिंह उनके घर में घुस गए। आरोप है कि चारों गाली गलौज और अभद्रता करने लगे।

यह भी पढ़ें -  विधायक समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पहुंचे ग्रामीण, पढिए पूरी खबर


महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसकी बहू के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया। जबकि उसके छोटे बेटे को पत्थर, ईंट और दरांती से हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में परिवार के तीन लोग जख्ती हो गए।


पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, घुसकर धमकी देने, अपमानित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हमले में घायल तीनों परिजनों को बेस अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व पार्षद राधा आर्या एवं विनोद कुमार पिन्नु ने किया पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999