हल्द्वानी पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के भतीजे ने अपनी पार्टी कांग्रेस से दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -

नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है लेकिन उसके बाद कांग्रेस में एक बड़ा भूचाल देखने को मिला है कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ने अपना इस्तीफा दे दिया है

त्याग पत्र
सेवा में,
सुश्री कुमारी शैलजा जी
प्रभारी उत्तराखण्ड कॉंग्रेस

विषय: कॉंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

महोदया,
बहुत ही भारी मन से व अपनी अंतरात्मा की आवाज से मैं कॉंग्रेस पार्टी से इस्तफा देने के लिए विवश हूँ। कॉंग्रेस के एक वफादार सिपाही होने के नाते 35 वर्षों से लगातार जन सेवा के साथ-साथ जन मुद्दों को उठाता आया हूँ। मैं बेहतर तरीके से समाज की सेवा करना चाहता हूँ। मेरी प्रेरणा रहे उत्तराखण्ड के प्रिय नेता विकास पुरुष स्व० नारायण दत्त तिवारी के आदर्शों में चलकर उनके विकास के साथ-साथ उनकी विरासत को आगे लेजाकर समाज की सेवा करना चाहता रहा हूँ, लेकिन कॉंग्रेस में एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस करता हूँ जिसने बहुत मेहनत करी पर उसे कभी भी इम्तेहान में नहीं बैठने दिया गया और प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका दिया।
मुझे मेरे उन सांथियों के लिए बहुत पीढ़ा है जो मेरे साथ निःस्वार्थ भाव से जुड़े हैं और मेरे साथ मिलकर संघर्ष करते आए हैं।अपनी क्षमता व अपने संसाधनों के अनुसार मेरी पूर्ण कोशिश रही है कि यथा शक्ति जन सेवा करूँ व जन मुद्दों को जानता व सरकार सम्मुख रखूँ। मेरा मानना है कि एक संवैधानिक मुकाम में पहुँचकर जानता की बेहतर सेवा की जा सकती लेकिन कॉंग्रेस पार्टी द्वारा अवसर देने की बजाय हर समय अनदेखी की गई।जब कोई भी पार्टी का जमीनीं कार्यकर्ता जमीन पर पार्टी के लिए काम करता हो और पार्टी के शीर्ष नेता आपके किए संघर्ष व कार्य को सम्मान करने की बजाय आपको नजरंदाज करें तो बहुत पीड़ा होती है।पार्टी में तमाम गतिरोध व मनोबल गिराने के बावजूद निरन्तर कार्य करना आसान नहीं है बावजूद इसके 35 वर्षों से एक कर्मठ कार्यकर्ता व वफादार सिपाही की तरह सेवा करता रहा हूँ।
मैं उन सभी शुभ चिंतकों और मेरे संघर्ष की यात्रा में सांथ रहे सांथियों से इस आत्मनिर्णय के लिए तहेदिल से क्षमा चाहता हूँ और विश्वास दिलाता जन मुद्दों के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के तीन जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने की सावधानी बरतने की अपील

आपका अपना
दीपक बल्यूटिया

प्रतिलिपि: श्री करन माहरा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड कॉंग्रेस

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999