हल्द्वानी-जबरन धर्म परिवर्तन और फर्जी दस्तावेजों के सहारे विवाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने, बहन ने दर्ज कराई शिकायत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में जबरन धर्म परिवर्तन और फर्जी दस्तावेजों के सहारे विवाह कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोलानाथ गार्डन निवासी ज्योति अग्रवाल ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके भाई सागर अग्रवाल को एक युवती फरहीन ने प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया और फर्जी दस्तावेज बनवाकर उससे शादी कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति ने आरोप लगाया कि फरहीन नामक युवती, जो आधार कार्ड बनाने का कार्य करती है, ने उसके भाई सागर अग्रवाल को अपने प्रेमजाल में फंसाया। युवती ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए कहा कि शादी करने के लिए उसे इस्लाम धर्म अपनाना होगा। इसके बाद सागर ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, और जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर अपना नाम सैम अली पुत्र मुन्ना करवा लिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ज्योति के अनुसार, वर्ष 2021 में काठगोदाम की एक दरगाह में मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका विवाह करवा दिया गया और बाद में कोर्ट मैरिज भी की गई। जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ज्योति को मिली तो उसने उपजिलाधिकारी कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत की थी। शिकायत के चलते सागर ने अपनी बहन को शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी भी दी, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें -  ऐपण व पेंटिंग से उर्वशी भीमताल को दिला रही नयी पहचान

ज्योति ने आरोप लगाया कि जब वह थाना बनभूलपुरा किसी शिकायत की जानकारी लेने गई तो सागर उर्फ सैम अली और फरहीन ने थाने में ही उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, जब वह बाहर निकलकर पुराने दस्तावेज लाने गई, तब भी उसे धमकाया गया कि यदि शिकायत वापस नहीं ली तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ज्योति अग्रवाल ने बनभूलपुरा थाने में पहुंचकर सागर के पुराने और नए दस्तावेज प्रस्तुत किए और मांग की कि फर्जी दस्तावेज बनवाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, फर्जी पहचान के आधार पर विवाह करने तथा जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

यह भी पढ़ें -  गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर ED का छापा, 200 अरब की गड़बड़ी का आरोप

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा ने बताया कि प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जाँच की जा रही है और सभी दस्तावेजों की सत्यता की पुष्टि के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। हिंदूवादी नेता विपिन पांडे ने बताया कि इस तरह कृत्य देवभूमि में सहन नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999