हल्द्वानी- कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग , लाखों का माल हुआ राख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के एक कपड़े व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे व्यापारी को काफी नुकसान हुआ है। थोक कपड़ा व्यापारी के घर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई कॉलोनी की महिलाओं ने छत पर आग धधकती देखकर सूचना दी। इसके बाद कपड़ा व्यापारी ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त समाचार के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के कालाढूंगी मार्ग स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल कपड़ों के थोक विक्रेता हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:20 बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर के दरवाजे में ताला डाल कर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय कॉलोनी में टहल रहीं कुछ महिलाओं ने घर की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की बात कही। आनन-फानन में वे परिजनों को लेकर घर से बाहर निकले और धधकती आग देखकर हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें -  डीएम गर्ब्याल ने जनमानस सुरक्षा हेतु प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर को दिए ये निर्देश, पढ़े खबर


अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही एफएसओ गोविंद राम आर्या पूरी दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और बैगपैक सेट की मदद लेनी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें -  बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, पीएम मोदी के रोड शो से कई रास्ते बंद


कपड़ा व्यापारी के मुताबिक घर के पिछले हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा है जिसमें रेडीमेड कपड़े और अन्य सामान भी भरा हुआ था। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999