हल्द्वानी यहां आरोपी ने युवती के साथ जबरन बनाए शारीरिक संबंध,फिर की शादी,अब कर रहा ये डिमांड, पड़े खबर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक द्वारा पहले युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जब पीड़िता के परिवार ने पुलिस कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने निकाह कर लिया. निकाह के बाद आरोपी ने पीड़िता को घर से निकाल दिया और अब वापस ले जाने के एवज में 10 लाख रुपये और कार की मांग कर रहा है. साथ ही धमका है कि डिमांड पूरी नहीं हुई तो जान से मार देगा फिलहाल पीड़ित युवती के ताहिर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है उसके पति उवैस ने निकाह से पहले उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे. उवैश ने जेल जाने के डर से वर्ष 2023 की दिसंबर में उससे शादी कर ली. निकाह के बाद ससुरालियों ने वादा किया कि वह जल्द ही उसे अपने साथ ले जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.काफी दिन बीत जाने पर पीड़िता ने अपने पति उवैस और ससुरालियों से उसे साथ ले जाने को कहा. इस पर सास-ससुर ने कहा कि तेरे पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया.हम तुझे तभी ले जाएंगे जब तेरे माता-पिता 10 लाख रुपए और कार देंगे.साथ ही धमकाया कि अगर वह बिना पैसे व कार के घर लौटी तो जान से मार देंगे.पिता को धमकाया कि वह बेटे का तलाक कराकर उसकी शादी कहीं और करा देंगे.

यह भी पढ़ें -  Delhi Dehradun Expressway के दो सेक्शन बनकर तैयार, इस दिन से खोलने की तैयारी, यहां मिलेगी हर जानकारी

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999