हल्द्वानी : यहां कार ने शिक्षक को टक्कर मार हवा में उछाल दिया

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में खरीदारी करने गए शिक्षक को शनिवार देर शाम एक कार ने टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के ससुर ने मुखानी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और तहरीर सौंपी है।

पुलिस को दी तहरीर में रॉयल एनक्लेव गली नंबर आठ निवासी उत्तम सिंह परवाल ने बताया कि मूल चंपावत और हाल मुखानी निवासी उनके दामाद महेंद्र सिंह चकलुवा के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह शनिवार देर शाम परिवार के साथ घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार गए थे। इस दौरान वह एक दुकान में जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस बीच आए कार सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर कार के शीशे से टकराए और सड़क किनारे गिर गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें -  फिल्मी स्टाइल में नशा तस्करों को एसएसपी की खुली चेतावनी, घर में घुस के लाएंगे, टीम के साथ बरेली के फतेहगंज पहुंचे एसएसपी, देखिए वीडियो


उत्तम सिंह ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना करने वाली कार की पहचान कर मुखानी पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999