हल्द्वानी- यहां दो बच्चों के बाप को ही पड़ोस में रहने वाली युवती से मोहब्बत, किया यह काम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दो बच्चों के पिता को पड़ोस में रहने वाली युवती से मोहब्बत हो गयी। नौबत यहां तक पहुंच गयी कि युवती की शादी का रिश्ता जहां भी लगा वहां से इसने रिश्ता तुड़वा दिया। जब भी युवती का रिश्ता लगता था तो वो उन्हें लड़की की और अपनी अंतरंग फोटो भेज देता। उसने कई रिश्ते तुड़वाए और खुद लड़की से शादी की जिद्द पर अड़ गया। मामले में पीड़िता के भाई ने बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गौला गेट टनकपुर रोड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में शादाब अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। शादाब ने शिकायतकर्ता की अविवाहित बहन को बहला-फुसलाकर दोस्ती कर ली। भरोसे में लेकर उसके साथ फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि एक दिन शादाब को बहन का रिश्ता तय होने की बात पता चली। इस पर उसने बहन को धमकाना शुरू कर दिया। शादी करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। यह बात बहन ने परिवार को बताई। परिवार ने शादाब को समझाने की कोशिश की, लेकिन शादाब ने फोटो बहन के होने वाले पति को भेज कर दी। फोटो व वीडियो देखने के बाद उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  ओएनजीसी के रिटायर्ड इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या, लोगों में दहशत


15 अगस्त की रात करीब नौ बजे शादाब उनके घर आया और बहन व परिवार को धमकाने लगा। अगर युवती की शादी कहीं और कि तो सबको जान से मार दूंगा। आरोप है कि शादाब ने परिजनों से हाथापाई की जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थाने के एसएचओ नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनिश्चिततकालीन धरना
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999