हल्द्वानी -यहाँ कमिश्नर दीपक रावत ने पकड़ी GST की चोरी

खबर शेयर करें -

इस वक्त की एब बड़ी और अहम खबर GST चोरी से जुड़ी है। हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एक जीएसटी चोरी को पकड़ लिया है। जीएसटी चोरी कर लाए गए सामान को हल्द्वानी की सरस मार्केट में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा पकड़ लिया गया है।

इसके फौरन बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और जीएसटी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंच गए। जीएसटी विभाग फिलहाल सामान के बिल की जांच करने में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए बोरों में अलग-अलग तरीके का सामान मिला है।

यह भी पढ़ें -  हाइकोर्ट ने दिए नैनीताल एसएसपी , सीओ तथा 4 जेलकर्मियों को ट्रांसफर करने के आदेश

बोरों में नाम कुछ और ही लिखा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि इस सामान को बिना जीएसटी दिए चोरी छुपे लाया जा रहा था। मगर कमिश्नर दीपक रावत की तत्परता और सक्रियता की वजह से यह चोरी पकड़ ली गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999