हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर घर के सामने खड़ी कार पर चोरों ने किया हाथ साफ, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल रोड़ पर शीशमहल क्षेत्र में ग्रिल चिकन रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी मारूती रिट्ज कार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने काठगोदाम थाने में गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं।

पुलिस थाने में तहरीर दर्ज कराते हुए शीशमहल के डीडी विहार इलाके में रहने वाले कमल तिवारी ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी कल शाम को अपने ग्रिल चिकन रेस्टोरेंट के पास खड़ी की थी।

यह भी पढ़ें -  दुखद-बाघ ने फिर एक महिला को मार डाला,क्षेत्र में दहशत

यहीं पर उसके घर का गेट भी है। आज सुबह उसने जब उठकर देखा तो उसकी गाड़ी वहां से गायब थी।गाड़ी का नंबर UK06AB-8083 और रंग सफेद बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999