*हल्द्वानी-काठगोदाम वीकेंड ट्रैफिक अलर्ट,डायवर्जन प्लान* –

खबर शेयर करें -

*हल्द्वानी-काठगोदाम वीकेंड ट्रैफिक अलर्ट,डायवर्जन प्लान*

*दिनांक: 09 एवं 10 मई 2026*
*समय: प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी*

*पर्यटन सीजन एवं वीकेंड पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।*

*भारी वाहनों पर प्रतिबंध*
▪️ प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

*पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन*
▪️सुबह 08:00 बजे से रात 09:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोके जाएंगे।
▪️पार्किंग व्यवस्था नंबर-01 बैंड, एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी एवं अमृतपुर मोड़ क्षेत्र में की गई है।

*मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले भारी वाहन:*

▪️गोलापार पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर एवं खेड़ा चौकी के पास रोके जाएंगे।

*बरेली रोड से आने वाले पर्यटक वाहन*
▪️तीनपानी फ्लाईओवर → गोलापार रोड → नारीमन तिराहा → काठगोदाम होकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  फूलों से सजने लगा Kedarnath dham, अंतिम चरण में तैयारियां

*रूद्रपुर/पंतनगर से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन*
▪️पंतनगर तिराहा → लालकुआं → तीनपानी फ्लाईओवर → गोलापार रोड → नारीमन तिराहा मार्ग से जाएंगे।

*रामनगर/बाजपुर से आने वाले वाहन:*
▪️कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली मार्ग से भेजे जाएंगे।

*आवश्यक सेवा भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध*
*(एलपीजी वाहनों को छोड़कर)*

▪️दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सब्जी, दूध, ईंधन आदि भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

*पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र आने वाले पर्यटक वाहन*

▪️नारीमन तिराहा से वाया गोलापार रोड भेजे जाएंगे।

*शाम 04:00 बजे से रात 09:00 बजे तक विशेष डायवर्जन*
▪️भवाली मस्जिद तिराहा एवं नैनीताल से आने वाले वाहनों को नंबर-01 बैंड व रूसी बाईपास से डायवर्ट कर मंगोली-कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

*🙏 यातायात नियमों का पालन करें एवं पुलिस का सहयोग करें।*

**कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक वीकेंड के दौरान यातायात एवं  डायवर्जन प्लान*

    जनपद नैनीताल में कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत  वीकेंड के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु निम्नलिखित यातायात/डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी –

यह भी पढ़ें -  ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम Ashish Kapoor रेप आरोप में गिरफ्तार, AIIMS में हुआ पोटेंसी टेस्ट, बन सकता है अहम सबूत

1- प्रत्येक वीकेंड के दौरान (शनिवार/रविवार)को कैंची/भवाली व भीमताल में यातायात के अतिरिक्त दबाव को कम करने के लिए अल्मोडा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को क्वारब व खैरना से डायवर्ट कर वाया रामगढ/मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा ।

2- प्रत्येक वीकेंड के दौरान हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित रूट से जा सकेंगे एवं अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव देखते हुए समय –समय पर मस्जिद तिराहा भवाली से पीछे रोका जायेगा अथवा रामगढ व खुटानी मोटर मार्ग  से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

3- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा विकास भवन पार्किंग से पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से भवाली/कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी और लालकुआं में हुआ होलिका दहन , रंगों की होली शनिवार को

4- प्रत्येक वीकेंड के दौरान बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले पर्यटक जो अपने प्राईवेट वाहनों से वाया गेठीया/नैनीताल होते हुए कैंची धाम मन्दिर जाना चाहते है उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा सैनेटोरियम पार्किंग  से स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से  कैंची धाम मन्दिर दर्शन हेतु भेजा जायेगा ।

5-  वीकेंड में टेक्सी दोपहिया कैंची धाम में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे टेक्सी दोपहिया को सेनेटोरियम पार्किंग में पार्क क़र शटल सेवा से भेजा जायेगा
      
    अतः समस्त पर्यटकों/आमजनमानस/वाहन स्वामियों एवं चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु वीकेंड के दौरान कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यातायात एवं डायवर्जन प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा करने का कष्ट करें ।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999