Haldwani-Nainital : 89 प्राइवेट स्कूल रडार पर_अब आगे क्या ..पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी।
जनपद नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 39 और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही जांच के दायरे में आए स्कूलों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

प्रशासन की जांच में सामने आया कि कई स्कूल एनसीईआरटी किताबों को दरकिनार कर महंगी निजी पब्लिशर्स की किताबें थोप रहे थे। साथ ही अभिभावकों पर विशेष दुकानों से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था। ट्यूशन फीस के अलावा एनुअल फीस और अन्य चार्ज के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में आक्रोशित रैलियों के बीच सवाल उठाती महिला,सोशल मीडिया में तेज़ी से हो रहा वीडियो वायरल

DM ललित मोहन रयाल ने साफ निर्देश दिए हैं कि नियमों के खिलाफ वसूली गई राशि अभिभावकों को लौटाई जाए या आगामी फीस में समायोजित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।

प्रशासन ने सभी स्कूलों को 15 दिन के भीतर फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक करने, एनसीईआरटी किताबों को प्राथमिकता देने और किसी विशेष दुकान से खरीद की बाध्यता खत्म करने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक स्तर पर गठित जांच समितियां अब पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेंगी।

यह भी पढ़ें -  दून से महिला मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला मरीज व उसके पुत्र की मौत

अब देखने वाली बात यह होगी कि यह कार्रवाई सिर्फ नोटिसों तक सीमित रहती है या फिर नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर वास्तव में बड़ा प्रशासनिक प्रहार होता है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999