हल्द्वानी-यहां खेत में नवजात का शव मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई नहर में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोटाहल्दू स्थित दुर्गा भगवानपुर गांव में खेत में रविवार सुबह एक किसान अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया। इसी दौरान उसने नहर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ देखा।

ग्रामीण ने इसकी जानकारी पुलिस और आस-पास के लोगों को दी। जिस पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वजात बालक पूर्ण रूप से विकसित है। इसके साथ ही उसे कपड़े में लपेटकर फेंका गया है।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बड़ी जात यात्रा इसी साल, डेट आई सामने, देखें पूरा शेड्यूल – Nanda Devi Badi Jaat Yatra Date

प्रथम दृष्टिया ये प्रतीत हो रहा है कि नवजात की लाश नहर में पानी में बहकर आई है। लेकिन बच्चे को कपड़े में लपेट कर फेंका हगया है और उसकी नाल भी नहीं कटी हुई है। इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हो सकता है कि किसी बिनव्याही कलयुगी मां ने नवजात को मारने के लिए फेंक दिया होगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999