
उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने 9 सितम्बर के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ट्रैवलगाइड पढ़ें
9 सितम्बर को उत्तराखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने 9 सितम्बर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो बुधवार को देहरादनू, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है
10 और 11 सितम्बर का मौसम अपडेट
वैज्ञानिकों की माने तो 10 सितम्बर को भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दिन प्रदेश के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि 11 सितम्बर को राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


