हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में दर्ज हुई पहली FIR, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में दर्ज हुई पहली फिर

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद सामने आए शुद्धिकरण मामले में पुलिस ने पहली FIR दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में दर्ज हुई पहली FIR

पुलिस के मुताबिक मामले में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा और हीनता का भाव रखने से संबंधित आरोपों के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(R) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  इस विभाग में 315 पदों पर होंगी अकाउंटेंट की भर्ती

कांग्रेस लंबे समय से कर रही थी मांग

बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में रैली के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किया गया था। घटना को लेकर कांग्रेस लंबे समय से मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रही थी। इसे लेकर प्रदर्शन भी किए गए थे। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

एसपी क्राइम करेंगे मामले की जांच

मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र करेंगे। पुलिस द्वारा जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपों और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। मामले में FIR दर्ज होने के बाद हल्द्वानी की  राजनीति भी गरमा सकती है। कांग्रेस लंबे समय से इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग उठाती रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999